यदि आप यह जानना चाहते हैं Instagram पर किसने आपको अनफॉलो किया है, या फिर आपके स्टोरीज़ के ओवरऑल व्यूज़ कितने कम हुए हैं या आपके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है या घटी है तो InstaTool ऐप आपके लिए हर दृष्टि से उपयुक्त होगा। यह ऐप आपको आपके अकाउंट से संबंधित छोटी-छोटी जानकारियाँ देगा जिनसे आपको अपने पोस्ट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
यह ऐप आपको ढेर सारी सूचनाएँ देता है जिनकी मदद से आपको अपने Instagram अकाउंट में होनेवाली घटना की जानकारी होती रहती है। InstaTool में पायी जानेवाली कुछ सूचनाएँ इस प्रकार होती हैं: आपके द्वारा अब तक पोस्ट की गयी कुल स्टोरीज की संख्या, कितने लोगों ने उन्हें देखआ है और आपको मिलनेवाले व्यूज़ की औसत संख्या। आप यह भी जान सकेंगे कि आंकड़ों के अंतिम अपडेट से लेकर अब तक आपको कितने नये फॉलोअर्स मिले हैं। अंत में, आप उन सारे उपयोगकर्ताओं को भी देख पाएँगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं लेकिन जो आपको फॉलो नहीं करते हैं।
हालाँकि InstaTool में विस्तृत आँकड़े नहीं दिखते हैं, लेकिन यह एक तरीका अवश्य उपलब्ध कराता है जिससे आपको यह पता चल जाए कि आपको किसने अनफॉलो किया है और आप यह जान सकें कि आपकी स्टोरीज पर लोगों की कैसी प्रतिक्रिया होती है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
धन्यवाद
शानदार
अच्छा
यह एक अच्छा ऐप है, धन्यवाद